स्टोरी

×

1 / 5

कैंसर की दवाओं के घटे दाम लागू, कुछ 96% तक सस्ती

कैंसर की दवाओं के घटे दाम लागू, कुछ 96% तक सस्ती

एनपीपीए ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की; सरकार का अनुमान है कि मरीज़ों को सालाना करीब ₹3,540 करोड़ की बचत होगी।

85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 कैंसर-रोधी फ़ॉर्मूलेशन की संशोधित एमआरपी की जानकारी दी है, जो 9 नवंबर से लागू है।

679 ब्रांडों के दाम 50% से ज़्यादा घटे; सबसे बड़ी कटौती 96.45% की है।

कोई केमिस्ट या अस्पताल फ़ार्मेसी नई एमआरपी से ज़्यादा नहीं ले सकती; शिकायत हेल्पलाइन 1800-111-255 पर की जा सकती है।