विष्णु

ॐ जय जगदीश हरे

  1. ॐ जय जगदीश हरे, प्रभु! जय जगदीश हरे॥ भक्तजनोंके संकट छिनमें दूर करे॥ ॐ ॥

  2. जो ध्यावै फल पावै, दुख विनसै मनका॥ प्रभु०॥ सुख-सम्पति घर आवै, कष्ट मिटै तनका॥ ॐ ॥

  3. मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी॥ प्रभु०॥ तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ ॥

  4. तुम पूरन परमात्मा, तुम अन्तर्यामी॥ प्रभु०॥ पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ ॥

  5. तुम करुणाके सागर तुम पालन-कर्ता॥ प्रभु०॥ मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ ॥

  6. तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपती॥ प्रभु०॥ किस बिधि मिलूँ दयामय! मैं तुमको कुमती॥ ॐ ॥

  7. दीनबन्धु दुखहर्ता तुम ठाकुर मेरे॥ प्रभु०॥ अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ ॥

  8. विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा॥ प्रभु०॥ श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतनकी सेवा॥ ॐ ॥

यह कब गाई जाती है

भगवान विष्णु (जगदीश्वर) की यह आरती घरों और मंदिरों में लगभग हर पूजा के अंत में गाई जाती है। इसके रचयिता पंजाब के फिल्लौर के पं. श्रद्धाराम शर्मा (1837–1881) माने जाते हैं। यहां पाठ गीताप्रेस के आरती-संग्रह से है: हर पंक्ति के बाद 'प्रभु०' और 'ॐ' वह टेक है जो वहां दोहराई जाती है।