स्टोरी

×

1 / 5

राजगीर में भारत-न्यूज़ीलैंड रग्बी: पहली बार मिक्स्ड टीमें खेलीं

राजगीर में भारत-न्यूज़ीलैंड रग्बी: पहली बार मिक्स्ड टीमें खेलीं

खेल संबंधों के 100 साल पर हुई सीरीज़ में दोनों देशों के खिलाड़ी पहली बार एक ही टीम में साथ खेले; खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने इसे खेल कूटनीति की मिसाल बताया।

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत-न्यूज़ीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज़ का समापन हुआ।

सीरीज़ में चार रग्बी सेवन्स मैच हुए, जिनमें इतिहास में पहली बार दो 'मिक्स्ड-टीम' मैच थे, जिनमें दोनों देशों के खिलाड़ी साथ खेले।

न्यूज़ीलैंड से आई टीमों 'तामा तोआ' और 'हिने तोआ' में 24 युवा माओरी खिलाड़ी थे।