स्टोरी

×

1 / 5

ऑपरेशन मॉनसून थंडर: अमेरिका नशीली गोलियां भेजने वाला नेटवर्क पकड़ा

ऑपरेशन मॉनसून थंडर: अमेरिका नशीली गोलियां भेजने वाला नेटवर्क पकड़ा

एनसीबी और अमेरिकी डीईए की संयुक्त कार्रवाई में भारत के चार शहरों से छह लोग गिरफ़्तार हुए। नेटवर्क पर लगभग 3,000 पार्सल में करीब 5 लाख गोलियां अमेरिका भेजने का आरोप है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के साथ मिलकर अमेरिका में नशीली दवाएं पहुंचाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त किया।

दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ में छापों के बाद छह लोग गिरफ़्तार किए गए।

अमेरिका से जुड़े 59,000 से अधिक लोगों का डेटा डीईए के साथ साझा किया गया है; जांच जारी है।